खजांची बाबा पुलिस लाइन वालो का 153वां उर्स 21 अगस्त को बैतूल शहर में निकलेगा शाही संदल

 खजांची बाबा पुलिस लाइन वालो का 153वां उर्स 21 अगस्त को बैतूल शहर में निकलेगा शाही संदल  




शिवाजी ऑडिटोरियम में होगा लंगर का आयोजन



बैतूल। (ताप्ती अमृत)प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी हजरत सैयद जलालुद्दीन चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह खजांची बाबा पुलिस लाइन वालो का 153वां उर्स 21 अगस्त को मनाया जा रहा है। आयोजन का मुख्य कार्यक्रम शिवाजी ऑडिटोरियम पर रखा गया है। कार्यक्रम की शुरुआत शाही संदल से होगी, जो दरगाह खादिम के घर कंपनी गार्डन से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ दरगाह शरीफ पहुंचेगा।

मगरिब के बाद शाम 6 बजे बाबा की दरगाह पर चादर पेश की जाएगी। इसके उपरांत दरगाह पर लंगर-भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन समिति ने बताया कि चादर पेश करने के बाद सभी धर्म प्रेमी जनता के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। अधिक से अधिक संख्या में आकर सभी से इस अवसर का लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form