नेत्र शिविर लगाकर निशुल्क उपचार करना पुनीत कार्य :-कैथवार
सारनी।( ताप्ती अमृत) मप्र पावर जरनरेटिंग के मुख्य अभियंता व्ही के कैथवार ने कहा कि नेत्र शिविर लगाकर रोगों का पता लगाना और मुफ्त में इलाज करना पुनीत कार्य है। उन्होने कहा कि जीवन में फैले अंधकार को मिटाकर उम्मीद की रोशनी जगाने के लिए सतपुड़ा कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन और सतपुड़ा व्यापारी संघ द्वारा नेत्र शिविर के लिए की गई पहल सराहनीय है।
बुधवार मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में 230 लागों का सफल नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें 49 मरीजों की आंखों में मोतिया बिंद पाए जाने पर आपरेशन के लिए नेत्र चिकित्सालय संत हिरदाराम नगर भोपाल भेजा गया है। वहीं परीक्षण के बाद 10 मरीज जरुरी सामान लेने अपने घर चले गए जो दो घंटे देरी से पहुंचे उस दौरान मरीजों को लेकर बस रवाना हो चुकी थी।
सेवा सदन संस्थान द्वारा जरुरतमंदों को निशुल्क नेत्र रोगों का पता लगाकर उनका मुफ्त इलाज करने के लिए संकल्पित है।
नेत्र जांच शिविर में नार्मल मरीजों को ऑखो में डालने की दवा दी गई वहीं आपरेशन के लिए भेजे गए मरीजों को 17 जुलाई 2025 को आपरेशन होने के बाद 18 जुलाई को मरीजों को पावर जनरेटिंग कंपनी के चिकित्सालय में छोड़ा जाएंगा। यहां से उनके परिजन अपने-अपने घर ले जा सकेगें।
लेंस प्रत्यारोपण, मोतियाबिंद, रतौंधी, निकट दृष्टि दोष और दूर दृष्टि दोष जैसी समस्याओं की जांच की गई। मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण ,काला चश्मा,दवाईंयां और आने-जाने के साथ ही भोजन की निशुल्क व्यवस्था है। शिविर में स्थानीय चिकित्सालय के स्टाप द्वारा वीपी सुगर की जॉच के साथ ही पूरा सहयोग किया गया।
इस अवसर पर नपाध्यक्ष किशोर बरदे,उपाध्यक्ष जगदीश पवार,सीई व्हीके कैथवार,सिविल एसी यूपीएस सिकरवार, एसके राघव, डा विजय रघुवंशी,पीजे शर्मा, नागेद्र निगम, अरविंद सोनी, नन्हेलाल चंद्रवंशी भारत अरोरा,संजय-बंट्टी अग्रवाल,राजू आहुजा,शमीम रिजवी,महेश चौहान,जगदीश आहुजा,राजकुमार नागले, शब्बीर बेदी,अजय श्रीवास्तव, नारायण सोलंकी, सहित नगर के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।



