संकुल केंद्र सारनी के अंतर्गत अतिथि शिक्षक बनने के लिए आवेदक को असुविधा का सामना करना पड़ रहा

 

संकुल केंद्र सारनी के अंतर्गत अतिथि शिक्षक बनने के लिए आवेदक को असुविधा का सामना करना पड़ रहा




सारनी।( ताप्ती अमृत) संकुल केंद्र सारनी के अंतर्गत अतिथि शिक्षक बनने के लिए आवेदक को असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं। संकुल केंद्र में अतिथि शिक्षक के दस्तावेज सत्यापन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। जनसुनवाई के दौरान कई आवेदकों ने कलेक्टर से शिकायत की हैं। इन केंद्रों से आवेदक को बार-बार लौटाया जा रहा हैं। वही सर्वर डाउन है, आईडी-पासवर्ड जनरेट नहीं हुआ हैं।  कह कर परेशान किया जा रहा हैं। 16 मई अंतिम तिथि, सैकड़ों आवेदकों की बढ़ती चिंता

वर्तमान प्रक्रिया में देरी का सबसे बड़ा कारण यह है कि 16 मई को दस्तावेज़ सत्यापन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई हैं। ऐसे में सारनी क्षेत्र के सैकड़ों आवेदन को  जिनका भविष्य इस प्रक्रिया पर निर्भर हैं वे भटकने को मजबूर हैं। क्योंकि दस्तावेज़ अपलोड न होने की वजह से परेशान होते हैं। संकुल केंद्र पहुँचते हैं, तो वहां ताला लगा मिलता हैं। इधर प्राचार्य अमिता रावत पीएम श्री स्कूल पाथाखेड़ा ने बताया कि यहां पर दस्तावेज सत्यापन नहीं किया जा रहे हैं। ऐसे किसी भी प्रकार के निर्देश नहीं मिले हैं। 

वही शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य शंकर भंडारे ने कहा कि दस्तावेज सत्यापन का कार्य चल रहा हैं जिसमें सर्वर डाउन की समस्या भी बनी रहती हैं। इस वजह से आवेदकों को दिक्कत हो सकती हैं। लेकिन दस्तावेज सत्यापन किया जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form