घोड़ाडोंगरी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 25 मई को भोपाल के डॉक्टरों द्वारा होगा स्वास्थ्य जांच

 घोड़ाडोंगरी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 25 मई को भोपाल के डॉक्टरों द्वारा होगा स्वास्थ्य जांच 






सारनी।( ताप्ती अमृत) घोड़ाड़ोंगरी आदिम कल्चर एंड वेलफेयर सोसाइटी तथा घोड़ाडोंगरी के समाजसेवियों के सहयोग से एलएन मेडिकल कॉलेज एवं जेके हॉस्पिटल भोपाल द्वारा एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 25 मई को घोड़ाडोंगरी के बालाजी लॉन रेलवे स्टेशन के पास सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। डॉ. मनोज वरवरे ने बताया कि शिविर में हृदय रोग, किडनी रोग, लीवर रोग, हड्डी रोग, शिशु रोग, स्त्री रोग, हार्निया, हाइड्रोसील, पाईल्स, पथरी, बच्चेदानी के आपरेशन और मधुमेह, ब्लड प्रेशर, थाइराइड, एलर्जी, माइग्रेन, सर्दी-जुकाम का इलाज किया जाएगा। इसके अलावा शिविर में आने वाले भर्ती मरीजों की, खून पेशाब की महत्पूर्ण जांचें एवं आंखों की जांच जिसमें कांच बिन्दु, मोतियाबिंद, नाखुना आदि की जांचें निःशुल्क की जाएगी। इस शिविर में आयुष्मान कार्ड के हितग्राहियों का निशुल्क उपचार होगा। वहीं मरीज को अपने साथ आधार कार्ड और समग्र आईडी लाना अनिवार्य है। मरीज शिविर का लाभ लेने के लिए मो- 9201707275, 9907336516 पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form