एसडीएम अभिजीत सिंह ने की विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा

अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश



विधानसभा क्षेत्र 131 के एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. अभिजीत सिंह ने बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर समस्त विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न चरणों की कार्य-स्थितियों पर चर्चा की गई। डॉ.सिंह ने नगरीय क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रकों को समयसीमा में एकत्र कर त्वरित डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य निर्वाचन व्यवस्था की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरा करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से समन्वय बढ़ाकर प्रक्रिया में तेजी लाने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता से निपटाने पर जोर दिया। बैठक में आगामी दिनों की कार्ययोजना भी साझा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form